शिमला : तेंदुए के हमले में लापता बच्चे का शव जंगल में मिला, होगा पोस्टमार्टम

शिमला

दिवाली की रात राजधानी शिमला के डॉउनडेल इलाके से एकाएक गायब हुए बच्चे का आज सुराग हाथ लगा। दो दिन से जारी कड़ी तलाश के बाद शनिवार को पुलिस और वन विभाग के अतिरिक्त परिजनों की कड़ी मेहनत के बाद शनिवार को जंगल के विभिन्न भागों में तेंदुए के हमले में लापता बच्चे का क्षतविक्षत शव मिला। पुलिस के अनुसार तलाश के बाद स्कल और कुछ हड्डियां मिलने की बात कही गई है । पुलिस के अनुसार मामले पर पोस्टमोर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कह जा सकता है । एकाएक घटी इस घटना से परिजन सदमे में हैं ।