December 16, 2025

हिमाचल उपचुनाव:भाजपा चारों खाने चित, कांग्रेस का संसदीय सीट समेत तीनों विधानसभा सीटों पर क्लीन स्वीप, मंडी, अर्की, जुब्बल/कोटखाई, फतेहपुर हारी भाजपा

हिमाचल उपचुनाव

भाजपा चारों खाने चित

कांग्रेस का संसदीय सीट समेत तीनों विधानसभा सीटों पर क्लीन स्वीप, मंडी, अर्की, जुब्बल/कोटखाई, फतेहपुर हारे

मंडी
हिमाचल प्रदेश की मंडी संसदीय सीट से कांग्रेस प्रत्याशी व पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की पत्नी प्रतिभा सिंह 8,766 मतों से चुनाव जीत गई हैं। उन्होंने 3,65,650 मत हासिल किए। जबकि भाजपा प्रत्याशी कुशाल सिंह ठाकुर को 3,56,884 वोट मिले। उपचुनाव में कुल 742771 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। कोटखाई उपचुनाव
जुब्बल कोटखाई विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी रोहित ठाकुर 6103 मतों से विजयी भाजपा तीसरे स्थान पर रही।
अर्की विधानसभा उपचुनाव
अर्की विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी संजय अवस्थी की 3,219 मतों से हुई जीत।
कांग्रेस प्रत्याशी संजय अवस्थी को कुल 30,798 मत मिले जबकि भाजपा प्रत्याशी रत्नपाल कुल 27,579 मत प्राप्त हुए इसी तरह आजाद प्रत्याशी जीतराम 547 मत हासिल करने में कामयाब रहे, अर्की चुनाव में नोटा 1626 मत डले।

फतेहपुर विधानसभा उपचुनाव
फतेहपुर विधानसभा से भवानी सिंह पठानिया 5897 मतों से हुए विजयी