नोफल संस्था ने बेजुबाँ की सेवा का भी लिया प्रण, इंसान के वफादार को अब रोज नसीब होगी डॉग फीड बिस्किट ब्रेड घी रोटी

शिमला
लंगर सेवा के साथ हाल ही में सुबह की चाय के बाद “नोफल वेलफेयर चैरिटेबल संस्था” ने अब बेजुबाँ जानवरों की सेवा करने का भी प्रण लिया है । संस्था संचालक गुरमीत सिंह ने शुक्रवार को आई.जी.एम.सी के आस पास विचरते इंसान के सबसे वफादार जानवर को डॉग ब्रीड के साथ साथ ब्रेड, बिस्किट,लस्सी,घी रोटी देकर इन बेजुबानों का पेट भरने का बीड़ा उठाया। संस्था ने इस सेवा को रोज जारी रखे जाने का प्रण लेते हुए नोफल के इस नए कदम में सबके सहयोग मिलने की उम्मीद जताई है। इसके साथ ही संस्था जल्द ही मरीजों और तीमारदारों के लिए शाम की ‘चाय सेवा’ की भी शुरुआत करने जा रही है।