शिमला
भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष सरदार गुरमीत सिंह के सम्मान में भाजपा द्वारा शिमला में भव्य समारोह का आयोजन किया गया । सामाजिक कार्यकर्ता रहे गुरमीत सिंह को पार्टी की मिली इस नई जिम्मेदारी के लिए प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से पहुंचे भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने शुभकामनाएं और बधाई दी ।
इस सम्मान समारोह में राज्यसभा सांसद डॉ सिकंदर, पूर्व मुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने गुरमीत सिंह को न केवल आशीर्वाद दिया बल्कि आपदा के दौरान प्रभावितों की गई हरसंभव मदद के लिए गुरमीत की सराहना भी की।
नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि सभी वर्गों को प्रतिनिधित्व देकर पार्टी के संगठन और समाज को मजबूत करना भाजपा का लक्ष्य रहा है और गुरमीत सिंह समाज सेवा में वर्षों से सेवा देकर अपनी पहचान बना चुके हैं । जहां भी संकट या आपदा आती है वहां गुरमीत भी पहुंच जाते है । जयराम ठाकुर ने कहा कि जिस सेवा भाव से गुरमीत समाज के लिए काम करते हैं उसी तरह से अब वे अल्पसंख्यक मोर्चा के लिए भी काम करेंगे और सभी वर्गों को साथ लेकर आगे बढ़ेंगे जिससे पार्टी को भी मजबूती मिलेगी ।
तो वहीं इस दौरान गुरमीत सिंह ने पार्टी का आभार जताते हुए कहा कि मैं आज भी कार्यकर्ता हुन और आगे भी कार्यकर्ता रहूंगा । गुरमीत ने कहा कि अल्पसंख्यक मोर्चा को एक अलग पहचान दिलाने की पूरी कोशिश करूंगा। उन्होंने कहा कि अल्पसंख्यक मोर्चा मेरे मित्रों और सहयोगियों का साथ हिमाचल के अंदर अपनी एक अलग छाप छोड़ेगा।
समारोह में शिमला भाजपा के कार्यकर्ता और पार्टी पदाधिकारी विशेष तौर पर मौजूद रहे ।

More Stories
बीपीएल सूची के नाम काटना, गरीबों को योजनाओं से बाहर करने का संगठित षड्यंत्र : राकेश जमवाल
मंडी से ऊना तक चलेगा जनजागरण अभियान, वरिष्ठ नेता करेंगे प्रेस वार्ताओं को संबोधित : भाजपा
मुख्यमंत्री ने राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला की मृतक छात्रा के परिजनों को ढांढस बंधाया, दोषियों के खिलाफ की जाएगी कड़ी कार्रवाई का दिया आश्वासन