सेपू और अमृतसरी बड़ी को टक्कर देगी परंपरागत माश बड़ी, शिमला के रझाणा में आराध्य हिमालयन बड़ी सूक्ष्म उद्योग का हुआ उदघाटन

शिमला
केंद्रीय PMFE योजना प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उद्यमों का औपचारिकरण योजना के अंतर्गत शिमला निवासी कुलदीप वर्मा ने माश (उड़द की दाल) से बनने वाली परंपरागत बड़ियों का नया स्टार्टअप शुरू किया है ।
मंगलवार को उन्होंने जिला शिमला के मशोबरा खंड के अंतर्गत आने वाली पंचायत रझाणा में सूक्ष्म उद्योग “आराध्य हिमालयन बड़ी” का अपनी माता कांता वर्मा और शिमला की समाजसेवी हस्ती रहे सुभाष सूद से इसका उदघाटन करवाया ।

उड़द की दाल से बनने वाली परंपरागत बड़ियां अब हिमाचल में पहले से पैठ बना चुकी मंडी की सेपू और अमृतसरी बड़ी को टक्कर देगी ।