हिमाचल कैबिनेट बैठक के अहम फैंसले…..उप चुनाव टला,14 सितम्बर तक शिक्षा की पुरानी व्यवस्था रहेगी लागू

शिमला 4 सितम्बर
हिमाचल कैबिनेट बैठक के अहम फैंसले……..
हिमाचल कैबिनेट की आज हुई बैठक में केंद्रीय चुनाव आयोग की नोटिफिकेशन के आदेश के बाद राज्य में फिलहाल आगामी त्योहारी सीजन तक उपचुनाव टाल दिया गया है तो वहीं कैबिनेट ने आगामी 14 सितंबर तक स्कूली शिक्षा की चल रही पुरानी व्यवस्था को ही लागू रखे जाने का निर्णय लिया है और 11वीं और12वीं के विद्यार्थियों की आन लाइन परीक्षाओं की प्रक्रिया को जारी रखने का निर्णय लिया। इसी के साथ कैबिनेट में बागवानों के साथ होने वाली धोखाधड़ी के मद्देनजर स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम गठित किए जाने का फैसला भी लिया गया साथ ही पुलिस रूल में बदलाव के प्रस्ताव को फिलहाल आगे के लिए टाल दिया गया है। इसके अतिरिक्त फोरलेन प्रभावितों को लेकर महेंद्र सिंह की अध्यक्षता में कैबिनेट सब कमेटी बनाए जाने जो इस संबंध में राहत और मुआवजे रूपी व्यवस्थाओं पर अपनी सिफारिशें पेश करेगी जैसे अनेकों निर्णय लिए गए