शिमला के शोघी में निजी बस और बाइक की टक्कर, एक की मौत एक घायल

शिमला

शिमला के शोघी क्षेत्र में आशियाना रेस्टोरेन्ट के समीप एक निजी बस एच पी  62-1484  की बाइक एच पी – 63 बी 5673 के बीच टक्कर होने से व्यक्ति राजेश कुमार सुपुत्र कुन्दन सिंह गाँव घटाधार शिलाई जिला सिरमौर की मौके पर मृत्यु हो गई जबकि दुर्घटना में घायल कृपा राम को सी.एस.सी हॉस्पिटल शोघी से आईजीएमसी ले जाया गया है । पुलिस द्वारा आगामी तफतीश अमल में लाई जा रही है ।