शिमला/अर्की
सोलन जिला की ग्राम पंचायत पारनू के अंतर्गत आने वाले गांव ठेरा के दो सगे भाइयों की भयानक ट्रक हादसे में मौत हो गई। 20 जनवरी को रात 1 बजे पुलिस थाना को सूचना प्राप्त हुई कि धामी सुन्नी रोड़ पर बागीपुल बैजू स्थान पर एक ट्रक लुढ़क कर सैंज खड्ड में जा गिरा है ।
सूचना प्राप्त होते ही सुन्नी थाना प्रभारी एएसआई रामलाल व अन्य मुलाजमान थाना से घटनास्थल पर पहुंचे और स्थानीय निवासियों की मदद से सुबह तक सर्च ऑपरेशन कर पाया गया कि दुर्घटना ग्रस्त हुआ ट्रक HP-11-A 2877 था , जो सीमेंट लेकर रामपुर की ओर जा रहा था ।
इस सर्च ऑपरेशन के दौरान मौका से ट्रक चालक दिनेश कुमार उम्र 29 वर्ष, पुत्र बाबूराम गांव ठेरा डाकघर पारनू तहसील अर्की जिला सोलन व इसके बड़े भाई 37 वर्षीय विनोद कुमार की लाशें मौका से बरामद की गईं जिन्हें पोस्टमॉर्टम के लिए सुन्नी लाया गया ।
उधर गांव ठेरा में हादसे की सूचना मिलते ही माहौल गमगीन हो गया ।
पारनू पंचायत के ठेरा गांव के दो सगे भाइयों की भयानक ट्रक हादसे में मौत

More Stories
अवैध शराब पर कार्रवाई तेज, अप्रैल से अब तक 54,945 लीटर जब्त
शिमला ग्रामीण क्षेत्र NH 205 पर बनूटी चौक में तीन दुकानें जलकर राख, लाखों रुपए का नुकसान
भाजपा नेता राजीव बिंदल के बड़े भाई रामकुमार बिंदल रेप केस में गिरफ्तार, 25 वर्षीय युवती ने दुराचार का लगाया आरोप