शिमला
मलाणा पावर प्रोजेक्ट और एडी हाइड्रो प्रोजेक्ट के एक प्रतिनिधिमंडल ने अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक रवि झुनझुनवाला और मुख्य कार्यकारी अधिकारी ओ.पी. अजमेरा के नेतृत्व में मंगलवार सायं मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू से शिष्टाचार भेंट की।
मुख्यमंत्री ने गत दिनों मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए पांच करोड़ रुपये अंशदान प्रदान करने के लिए उनका आभार व्यक्त करते कहा कि इस तरह के योगदान से आपदा प्रभावितों के राहत एवं पुनर्वास में सहायता मिलेगी।
मलाणा पावर प्रोजेक्ट और एडी हाइड्रो प्रोजेक्ट के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक रवि झुनझुनवाला ने कहा कि आपदा की इस घड़ी में परियोजना प्रबंधन राज्य सरकार को हरसंभव मदद करेगा।

More Stories
बीपीएल सूची के नाम काटना, गरीबों को योजनाओं से बाहर करने का संगठित षड्यंत्र : राकेश जमवाल
मंडी से ऊना तक चलेगा जनजागरण अभियान, वरिष्ठ नेता करेंगे प्रेस वार्ताओं को संबोधित : भाजपा
मुख्यमंत्री ने राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला की मृतक छात्रा के परिजनों को ढांढस बंधाया, दोषियों के खिलाफ की जाएगी कड़ी कार्रवाई का दिया आश्वासन