धर्मशाला
धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र के तहत उथड़ाग्रां पंचायत के रसेहड़ गांव में हुई सड़क दुर्घटना पर मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने गहरा दुख प्रकट किया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि दुख की इस घड़ी में प्रदेश सरकार दुर्घटना प्रभावित लोगों के साथ है। उन्होंने शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदनाएं प्रकट की हैं। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की भी कामना की और कहा कि स्थानीय अस्पताल प्रशासन को घायलों के उचित उपचार के निर्देश दिए गए हैं।
प्राप्त सूचना के अनुसार आज रविवार दोपहर बाद धर्मशाला के उथड़ाग्रां में एक वाहन करीब 100 मीटर गहरी खाई में गिर गया।
दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंचा और राहत एवं बचाव कार्यों के साथ ही पीड़ितों को फौरी राहत प्रदान की।

More Stories
अवैध शराब पर कार्रवाई तेज, अप्रैल से अब तक 54,945 लीटर जब्त
शिमला ग्रामीण क्षेत्र NH 205 पर बनूटी चौक में तीन दुकानें जलकर राख, लाखों रुपए का नुकसान
भाजपा नेता राजीव बिंदल के बड़े भाई रामकुमार बिंदल रेप केस में गिरफ्तार, 25 वर्षीय युवती ने दुराचार का लगाया आरोप