शिमला
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में राज्य स्तरीय दीवार लेखन कार्यक्रम का शुभारंभ दीप कमल चक्कर भाजपा मुख्यालय से हुआ , इसके बाद यह दीवार लेखन कार्यक्रम सभी जिला एवं मंडल में होगा । इसके लिए सभी जिला अध्यक्षों और मंडल अध्यक्षों को दिशा निर्देश दे दिए गए हैं।
उन्होंने कहा कि आज भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने दिल्ली से भाजपा के स्थापना दिवस पर इस कार्यक्रम का शुभारंभ किया और सभी भाजपा का नेता अपने-अपने मंडलों में इस कार्यक्रम को सुनियोजित तरीके से करेंगे, उन्होंने कहा कि दीवार लेखन का कार्यक्रम राष्ट्र स्तरीय कार्यक्रम है और उसको बूथ तक ले जाना सभी कार्यकर्ताओं का कार्य है।
उन्होंने कहा कि भाजपा 2024 के लोकसभा चुनावों के लिए बूथ स्तर पर कार्य कर रही है और आगामी लोकसभा चुनावों में भाजपा का राष्ट्र से लेकर प्रदेश स्तर तक अच्छा प्रदर्शन रहने वाला है।
भाजपा एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शशक्त नेतृत्व में केंद्र में सरकार बनाने जा रही है।

More Stories
बीपीएल सूची के नाम काटना, गरीबों को योजनाओं से बाहर करने का संगठित षड्यंत्र : राकेश जमवाल
मंडी से ऊना तक चलेगा जनजागरण अभियान, वरिष्ठ नेता करेंगे प्रेस वार्ताओं को संबोधित : भाजपा
मुख्यमंत्री ने राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला की मृतक छात्रा के परिजनों को ढांढस बंधाया, दोषियों के खिलाफ की जाएगी कड़ी कार्रवाई का दिया आश्वासन