August 11, 2026

राघव पब्लिक स्कूल घैणी में नवीं कक्षा के छात्रों ने दसवीं कक्षा के छात्रों को दी फेयरवेल पार्टी, खट्टे-मीठे अनुभव किए याद

शिमला
राघव पब्लिक स्कूल घैणी में नवीं कक्षा के छात्रों द्वारा दसवीं कक्षा के छात्रों को फेयरवेल पार्टी दी गई। छात्रों ने अपने सिनियर्ज से केक कटवाकर और उनके लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उनके दिन को यादगार बनाने का प्रयास किया। इस अवसर पर छात्रों ने खूब डांस किया। प्रधानाचार्या योगेश्वरी वर्मा ने छात्रों को मेडल पहनाकर उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। दसवीं कक्षा के छात्रों ने इस अवसर पर विद्यालय में बिताए गए हर पल को याद कर अपने खट्टे मीठे अनुभव साझा किए।