September 26, 2026

जनमंच बंद करने की बात पर सदन में भाजपा का हंगामा, नेगी बोले जनमंच बन गया था लंचमंच, भोजन पर खर्च डाले ढाई करोड़

शिमला
विधानसभा सदन में बुधवार को सरकार द्वारा जननमंच कार्यक्रम को बंद किए जाने की बात पर खूब बवाल हुआ । जनमंच को बंद किए जाने की बात पर नेता विपक्ष जयराम समेत भाजपा विधायक भड़क उठे और नारेबाजी की ।

उधर राजस्व एवं बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा कि भाजपा का जनमंच कार्यक्रम कार्यकर्ताओं के लिए लंचमंच बन चुका था । भोजन पर ही ढाई करोड़ खर्च कर डाले गए और तो और छुटभैया नेता के कहने जनमंच में जनता के हित की आवाज उठाने पर मुझ पर धारा 506 के तहत केस दर्ज हुआ था ।
अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि जनमंच को बंद कर सरकार द्वारा नई योजना लाई जाएगी। इस पर जयराम भड़क गए और कहा कि बंद का ये दौर कब बंद होगा । इस मुद्दे पर भाजपा विधायकों ने सदन में नारेबाजी शुरू कर दी ।
मुख्यमन्त्री ने कहा कि मैं भोजन और टैंट पर पांच करोड़ रुपये खर्च होने का विरोध नहीं कर रहा बल्कि ऐसी योजना लाएंगे जहां अफसरों और कर्मचारियों का सम्मान किया जाएगा ।