बजट सत्र के पहले ही दिन विपक्ष का वाकआउट, विधायक निधि रोकने पर हंगामा

बजट सत्र के पहले दिन ही विपक्ष का वाकआउट, विधायक निधि रोकने पर हंगामा
शिमला
हिमाचल प्रदेश की चौदहवीं विधानसभा बजट सत्र के पहले दिन मंगलवार को विपक्ष ने विधायक क्षेत्र विकास निधि रोकने के मुद्दे पर हंगामे और नारेबाजी के साथ सदन से वाकआउट कर दिया। शोकोदगार के तुरंत बाद भाजपा और कांग्रेस विधायकों में जबरदस्त नोकझोंक हुई।विपक्ष ने नियम 67 के तहत काम रोको प्रस्ताव लाकर विधायक क्षेत्र विकास निधि पर चर्चा की मांग कर्ज के आंकड़े को लेकर भी मुद्दे भी उठे।
मुख्यमन्त्री ने इस सब पर कहा कि विधायक क्षेत्र विकास निधि को बंद नहीं किया गया है बल्कि इसे रोका गया है और राजस्व बढ़ते ही इसे जारी करने पर विचार होगा । मुख्यमन्त्री ने कहा कि पूर्व की सरकार सूबे को आर्थिक तौर पर बदहाल करके गई है। इस पर विपक्ष नाराज हुए और वाकआउट कर दिया ।

उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि यह पहली बार है जब सदन में 67 विधायकों के विषय पर बात हो रही है जनता पर नहीं । सदस्यों के बारे में चर्चा स्पीकर के चैंबर में ही होनी चाहिए, जयराम सरकार ने तो 27,000 करोड़ का कर्ज लिया है तो वहीं विपक्ष के नेता जयराम ठाकुर ने सरकार पर मुद्दे को अलग दिशा में ले जाने के आरोप लगाए।