79वें स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले की प्राचीर से राष्ट्र को किया संबोधित, भाजपा पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने शिमला मुख्यालय में देखा सीधा प्रसारण

ब्यूरो, हिमाचल सत्य न्यूज़ शिमला

कुलदीप वर्मा

15 अगस्त 2025

शिमला

79वें  स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने लाल किले की प्राचीर से राष्ट्र को संबोधित किया, इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भाजपा प्रदेश मुख्यालय दीपकमल चक्कर, शिमला में पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं द्वारा देखा गया। इस मौके पर भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री सिद्धार्थन, प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव कटवाल, मीडिया प्रभारी कर्ण नंदा, कोषाध्यक्ष कमल सूद, कार्यालय सचिव प्रमोद ठाकुर, कमलेश कुमारी संजय सूद, रवि मेहता, जिला अध्यक्ष केशव चौहान एवं पार्टी के अन्य पदाधिकारियों ने ध्वजारोहण किया।