22 अक्टूबर को गुरु रामदास प्रकाश पर्व धूमधाम से मनाएगी नोफ़ल वेलफेयर एंड चैरिटेबल सोसाइटी : गुरमीत सिंह

शिमला

नोफ़ल वेलफेयर एंड चैरिटेबल सोसाइटी शिमला 22 अक्टूबर को गुरु रामदास प्रकाश पर्व बड़ी धूमधाम से मनाएगी।

संस्था अध्यक्ष सरदार गुरमीत सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि इस अवसर पर 22 अक्टूबर को कैंसर हॉस्पिटल आई.जी.एम. सी. में कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
गुरमीत केे अनुसार  8:30 प्रा तः -10.30 प्रातः – चाय नाश्ता जबकि 11 बजे से गुरु का लंगर अट्टू वरतेगा गुरु नानक का घर कैंसर हॉस्पिटल आईं.जी.एम.सी
12.10 पर कैंसर मरीजों और उनके तीमारदारों को कैंसर  असपताल में भोजन परोसा जाएगा ।
नोफ़ल वेलफेयर एंड चैरिटेबल सोसाइटी द्वारा कैंसर असपताल में, आईजीएमसी और रिपन अस्पताल में मुफ़्त लंगर सेवा दी जा रही है और संस्था अगले महीने कांगड़ा जिले की 11 गरीब लड़कियों की शादी भी करवाने जा रही है ।