शिमला
प्रदेश में सीमेंट कंपनियों और ट्रक ऑपरेटर्स के विवाद का मामला जहां शांत होने का नाम नहीं ले रहा तो वहीं सीमेंट उत्पादन के बंद होने से सरकारी निर्माण कार्यों पर भी ब्रेक लग गई है । पंचायतीराज के सीमेंट आर्डर पूरा करना मुश्किल हो चला था और विकास कार्यों पर ब्रेक की स्थिति उत्पन्न हो गई है । ऐसे में मूख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की सरकार ने अंबुजा-एसीसी सीमेंट कंपनी को झटका देते हुए दोनों कंपनियों से ऑर्डर वापस ले लिए हैं और सभी आर्डर अल्ट्राटेक को दिलवाए गए हैं । मुख्यमंत्री ने कहा कि विकास कार्य किसी भी सूरत में नहीं रुकने चाहिए।

More Stories
बीपीएल सूची के नाम काटना, गरीबों को योजनाओं से बाहर करने का संगठित षड्यंत्र : राकेश जमवाल
मंडी से ऊना तक चलेगा जनजागरण अभियान, वरिष्ठ नेता करेंगे प्रेस वार्ताओं को संबोधित : भाजपा
मुख्यमंत्री ने राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला की मृतक छात्रा के परिजनों को ढांढस बंधाया, दोषियों के खिलाफ की जाएगी कड़ी कार्रवाई का दिया आश्वासन