हिमाचल में 28 अगस्त तक बंद रहेंगे स्कूल

शिमला

कोरोना के लगातार बढ़ते मामलों देखते हुए प्रदेश सरकार ने एक बार फिर सूबे के स्कूलों को 28 अगस्त तक बंद रखने का फैसला लिया है । इससे पूर्व सरकार ने 22 अगस्त तक स्कूलों को बंद रखने के आदेश जारी किए थे । टीचिंग और नॉन टीचिंग स्टाफ पूर्व की तरह स्कूल अटेण्ड करता रहेगा ।