हिमाचल में 13 और 14 सितम्बर को भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट

शिमला
हिमाचल प्रदेश में दो दिन भारी बारिश का ऑरेंज-येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 13 सितंबर को भारी बारिश का अनुमान जताते हुए येलो अलर्ट जारी किया है। जबकि 14 सितंबर के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। अलर्ट को देखते हुए स्थानीय लोगों व पर्यटकों को नदी-नालों से दूर रहने की सलाह दी गई है साथ ही संबंधित विभागों की ओर से जारी की गई एडवाइजरी का पालन करने को कहा गया है। जनमानस को भूस्खलन के प्रति संवेदनशील स्थानों से दूर रहने की हिदायत दी गई है। अभी प्रदेश में 16 सितंबर तक मौसम खराब बने रहने की संभावना है।