हिमाचल में सीएम बदलने की अटकलों पर नड्डा ने लगाया विराम कहा हिमाचल में सीएम बदलने की कोई संभावना नहीं, जयराम कर रहे अच्छा काम

शिमला
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयप्रकाश नड्डा ने आखिरकार हिमाचल में उठ रही मुख्यमंत्री को बदले जाने की अटकलों पर विराम लगा दिया । नड्डा ने आज मीडिया प्रतिनिधियों से बातचीत में कहा कि जयराम ठाकुर अच्छा काम कर रहे हैं ऐसे में हिमाचल में सी एम बदलने की कोई संभावना नहीं हैं और आने वाले विधानसभा चुनाव जयराम ठाकुर के नेतृत्व में ही होंगे। उन्होंने कहा कि बीजेपी में भी बदलाब की बयार आती है ऐसे में 10 से 15 प्रतिशत सीटों पर विधायकों के टिकट बदले जाते हैं ।
उन्होंने कहा कि बीजेपी की सरकारों के समय प्रदेश को उसका पूरा हक मिला है जबकि कांग्रेस ने केवल लेने का काम किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने सिवाय राजनीति के और कुछ नहीं किया । बीजेपी ने जहां वैट घटाया तो वहीं ओपीएस का मामला भी केंद्री सरकार के विचाराधीन है । नड्डा ने आम आदमी पार्टी पर हमलावर होते जुए कहा कि आप अपना आपा खो बैठी है। गोवा में आप की जमानत तक जब्त हो गई और मुझे यकीन है कि अब हिमाचल प्रदेश में भी ऐसा ही होगा ।
नड्डा ने प्रदेश और केंद्र सरकार की योजनाओं का गुणगान किया और कहा कि भाजपा सरकार ने हमेशा जनहित के कार्य ही किए हैं ।