शिमला
हिमाचल में वीरवार को बर्फ़बारी और बारिश से तीन एन एच समेत 227 सड़कें और बिजली के करीब 134 ट्रांसफार्मर ठप्प हो गए हैं ।वीरवार को कुफरी ,नारकंडा समेत सूबे के रोहतांग ,केलांग,मनाली, चम्बा जोत में ताजा बर्फ़बारी हुई है तो वहीं सूबे के कई जिलों में बारिश हुई ।उधर उपायुक्त आबिद हुसैन सादिक ने किन्नौर में हिमपात होने के चलते किन्नौर जिले में 25 और 26 फरवरी को अवकाश की घोषणा की है। उधर मौसम विभाग ने शुक्रवार को भी बारिश और बर्फ़बारी का अनुमान जताते हुए 27 फरवरी तक मौसम खराब बने रहने का पूर्वानुमान जताया है।
हिमाचल में वीरवार को कहीं बर्फ़ तो कहीं बारिश, 3 एनएच 227 सड़के बंद,134 बिजली ट्रांसफार्मर हुए ठप्प

More Stories
बीपीएल सूची के नाम काटना, गरीबों को योजनाओं से बाहर करने का संगठित षड्यंत्र : राकेश जमवाल
मंडी से ऊना तक चलेगा जनजागरण अभियान, वरिष्ठ नेता करेंगे प्रेस वार्ताओं को संबोधित : भाजपा
मुख्यमंत्री ने राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला की मृतक छात्रा के परिजनों को ढांढस बंधाया, दोषियों के खिलाफ की जाएगी कड़ी कार्रवाई का दिया आश्वासन