शिमला
प्रदेश चुनाव अधिकारी, सांसद एवं प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ राजीव भारद्वाज ने बताया कि भाजपा हिमाचल प्रदेश के आज 19 मण्डलों के अध्यक्ष सर्वसम्मति से निर्वाचित हो गए हैं। उन्होनें बताया कि कुल 171 मण्डलों में से अब तक 160 मण्डलों में अध्यक्षों की तैनाती हो चुकी है। शेष मण्डल अध्यक्षों की नियुक्तियां भी आने वाले दिनो में हो जाएगी। आज सर्वसम्मति से निर्वाचित हुए मण्डल अध्यक्षो में मेल से शाम लाल, पंचरूखी से श्रीमती ऊषा राणा, आलमपुर से हनुमंत प्रसाद शर्मा, बैजनाथ अप्पर सुरेन्द्र कपूर, बैजनाथ लोअर सुरेन्द्र राणा, धारकंडी अशोक वशिष्ठ, कुल्लू सदर श्रवण ठाकुर, हरोली खास श्रीमती अनीता जसवाल, हरोली बीत से अशोक छेत्रा, रोहडू विजय मेहता, छोहारा श्रीमती आशा खाची, सदवां राहुल कालिया, भडवार अनूप राणा, जसूर सुशील चौधरी, ज्वाली डॉ राजिन्द्र सिंह, कोटला से रणजीत सिंह, नगरोटा सूरियां धीरज अत्री, दून से मान सिंह और राजगढ़ से सुरेश वर्मा मंडल अध्यक्ष बने।
यह जानकारी संजीव कटवाल प्रदेश उपाध्यक्ष एवं प्रदेश सह-चुनाव अधिकारी द्वारा दी गई।

More Stories
बीपीएल सूची के नाम काटना, गरीबों को योजनाओं से बाहर करने का संगठित षड्यंत्र : राकेश जमवाल
मंडी से ऊना तक चलेगा जनजागरण अभियान, वरिष्ठ नेता करेंगे प्रेस वार्ताओं को संबोधित : भाजपा
मुख्यमंत्री ने राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला की मृतक छात्रा के परिजनों को ढांढस बंधाया, दोषियों के खिलाफ की जाएगी कड़ी कार्रवाई का दिया आश्वासन