December 16, 2025

हिमाचल प्रदेश पूर्व अर्धसैनिक बल कल्याण संघ ने मंत्रिपरिषद से की शिष्टाचार भेंट

शिमला
हिमाचल प्रदेश पूर्व अर्धसैनिक बल कल्याण संघ अध्यक्ष वी के शर्मा डीआईजीपी सेवानिवृत्त के नेतृत्व में हिमाचल प्रदेश सचिवालय में विभिन्न गणमान्य लोगों से शिष्टाचार भेंट की और उन्हें राज्य के अर्धसैनिक बल संघ के बारे में अवगत कराया।
वी के शर्मा ने मुख्यमंत्री और मंत्रिपरिषद को उनकी हाल की जीत के लिए बधाई दी और आशा व्यक्त की कि उनके नेतृत्व में राज्य चहुंमुखी प्रगति हासिल करेगा। उन्होंने आशा व्यक्त की कि नई सरकार अर्धसैनिक बलों की शिकायतों पर भी गंभीरता से विचार करेगी और जल्द ही उनके समाधान के लिए उचित कदम उठाते हुए कल्याणकारी उपायों पर चर्चा के लिए राज्य निकाय की तत्काल बैठक बुलाएगी। इस दौरान सरकारी पदाधिकारियों ने प्रतिनिधिमंडल को उनकी मांगों पर विचार किए जाने का अश्वासन दिया। प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों में नंद लाल नेहरू वरिष्ठ उपाध्यक्ष, वीर सिंह वर्मा, जनरल सचिव और चेत राम उपाध्यक्ष शिमला जिला उपस्थित थे।