हिमाचल पुलिस भर्ती की लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित, 12336 परीक्षार्थी हुए उत्तीर्ण

शिमला
हिमाचल प्रदेश में 3 जुलाई को ली गई पुलिस भर्ती की लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित हो गया है।
कुल 1334 आरक्षी पदों के लिए गई इस लिखित परीक्षा में 69405 उम्मीदवार उपस्थित हुए थे । जिनमें कुल 12336 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए हैं । उत्तीर्ण प्रत्याशियों में 9629 पुरुष जबकि 2707 महिलाएं शामिल हैं ।
इस लिखित परिक्षा का परिणाम हिमाचल प्रदेश पुलिस की वेबसाइट citizenportal.hppolice.gov.in पर उपलब्ध है।