हिमाचल के शिक्षण संस्थानों में भी हिजाब पर रोक, तय ड्रेस कोड पर ही होगी एंट्री

शिमला
हिमाचल प्रदेश के शिक्षण संस्थानों में भी हिजाब पर पूर्ण तरह से रोक रहेगी विद्यार्थियों को केवल तय ड्रेस कोड में ही शिक्षण संस्थानों में प्रवेश की अनुमति होगी। वीरवार से पहली से बारहवीं कक्षा खुलने से पहले शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर की तरफ से यह यह बड़ा बयान आया है । मंत्री ने कहा कि हिजाब मामले को धार्मिक रंग देना गलत है। हिजाब पहन कर स्कूल कॉलेजों में आना गलत है और इस जिद्द की में निंदा करता हूँ।