हिमाचल के कुल्लू में भीषण बस हादसा, 12 की मौत 3 घायल

कुल्लू
हिमाचल के कुलू जिले के सैंज के शैशर में एक निजी बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। बस जांगला गांव से करीब 200 मीटर दूर सड़क से नीचे खाई में जा गिरी । अब तक इस हादसे में करीब 12 लोगों की मौत होने की सूचना है । इनमें एक छात्रा भी शामिल है। घायलों में बस के चालक व परिचालक समेत एक यात्री शामिल है।