हिमाचल के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भारी बर्फबारी, राजधानी में भी हुआ हिमपात निचले क्षेत्रों में बरसे बादल

शिमला

हिमाचल प्रदेश में मौसम विभाग द्वारा जारी की गई चेतावनी के बाद पहाड़ों की रानी शिमला में शनिवार सुबह से ही कभी बारिश तो कभी बर्फबारी का क्रम देखने में आया । शनिवार को प्रदेश के अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भारी बर्फबारी तथा मैदानी क्षेत्रों में बारिश हुई तो वहीं राजधानी शिमला में भी हल्की बर्फ़बारी दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार रविवार से प्रदेश में मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है।