हमीरपुर कर्मचारी चयन आयोग भंग, हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग देखेगा तमाम भर्ती प्रक्रिया

शिमला

हिमाचल प्रदेश की सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार ने हमीरपुर कर्मचारी अधीनस्थ चयन आयोग के निलंबन के बाद आज भंग कर दिया है, अब हमीरपुर कर्मचारी अधीनस्थ चयन आयोग की तमाम भर्ती प्रक्रिया हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग शिमला देखेगा। यहां बता दें कि बीते दिनों में हमीरपुर कर्मचारी अधीनस्थ चयन आयोग में जेओए आईटी पेपर लीक के बाद ये फैसला लिया गया हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले तीन वर्षों से हमीरपुर कर्मचारी चयन आयोग में भर्तियों में भारी धांधली हुई और लाखों की राशि में पेपर लीक कर बेचे गए और इन मामलों पर की गई जांच के बाद ये सामने आया है कि हमीरपुर चयन आयोग में भर्तियों में भारी गड़बड़ियां हुई हैं । यहां तक कि जो पेपर हुए हैं जिनके परिणाम आने हैं उनके पेपर भी लीक हुए। जो भी कर्मचारी इसमें संलिप्त हैं उनके ऊपर कार्यवाही की जाएगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि भर्ती प्रक्रिया में ऊपर से लेकर नीचे तक आयोग में कर्मचारियों व अधिकारियों की, संलिप्तता पाई गई है। आगे जांच के बाद राष्ट्रीय स्तर की भर्ती एजेंसी के माध्यम से हिमाचल प्रदेश भर्तियां करवाई जाएंगी।