कांगड़ा
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि एक कुशल प्रशासक,पार्टी के वरिष्ठ नेता आदरणीय कल्याण सिंह का इस तरह से हमें छोड़कर जाना अत्यंत दुःखदाई है, बाबूजी के जाने से जो राजनैतिक रिक्तता आई है उसकी भरपाई असंभव है।
ईश्वर उनके समर्थकों को ,परिजनों को यह अपार दुःख सहने की शक्ति दे, बाबूजी की पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दे यही प्रार्थना है। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर को जब पता चला कि भाजपा के वरिष्ठ नेता कल्याण सिंह हमारे बीच नही रहे तो सभी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रखा । सभी कार्यकर्ता भावुक हो गए।

More Stories
बीपीएल सूची के नाम काटना, गरीबों को योजनाओं से बाहर करने का संगठित षड्यंत्र : राकेश जमवाल
मंडी से ऊना तक चलेगा जनजागरण अभियान, वरिष्ठ नेता करेंगे प्रेस वार्ताओं को संबोधित : भाजपा
मुख्यमंत्री ने राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला की मृतक छात्रा के परिजनों को ढांढस बंधाया, दोषियों के खिलाफ की जाएगी कड़ी कार्रवाई का दिया आश्वासन