स्पीति
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू स्पिति घाटी के अपने पहले प्रवास के दौरान घाटी के रंग में रंगे नजर आए। अपने भाषण की शुरूआत उन्होंने ‘जूले’ कहकर की, जिसका हिंदी में अर्थ है नमस्ते। जूले कहते ही स्थानीय लोगों ने जोरदार तालियां बजाकर मुख्यमंत्री का स्वागत किया। इसके बाद स्थानीय निवासियों ने पारंपरिक परिधान छूबा पहनाकर उनका स्वागत भी किया। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू की धर्मपत्नी कमलेश ठाकुर को भी स्पिति वासियों ने पारंपरिक परिधान पहनाया।
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने स्थानीय संस्कृति पर आधारित कार्यक्रमों में गहरी रुचि दिखाई और कलाकारों की खुले मन से प्रशंसा की। उन्होंने कलाकारों को सम्मानित किया और सभी स्पितिवासियों को अपनी प्राचीन एवं अनूठी संस्कृति के संरक्षण के लिए बधाई भी दी।
More Stories
प्रधानमंत्री देश के लिए अभिभावक के समान होते हैं, हिमाचलवासियों की पीड़ा उनके सामने रखूँगा : मुख्यमंत्री
कर्मचारी विरोधी फैसले पर अस्थाई रूप से रोक, आशा करते हैं कि यह फैसला कभी लागू न हो : भाजपा
प्रधानमंत्री ने मध्यम वर्गीय परिवारों के लिए जीएसटी में ऐतिहासिक सुधार करके बड़ा तोहफ़ा दिया : डेजी