अर्की
विधायक जनता के द्वार कार्यक्रम के तहत विधानसभा क्षेत्र अर्की के विधायक संजय अवस्थी ने ग्राम पंचायत पलोग में स्थानीय जनता की एक जन-सभा में भाग लिया। इस दौरान स्थानीय महिला मण्डल की महिलाओं ने स्वागत गीत से विधायक अर्की का स्वागत किया । कार्यक्रम में विधायक द्वारा वरिष्ठ कांग्रेसी एवं पूर्व जिला परिषद सदस्य शंकर लाल को सम्मानित किया गया । कार्यक्रम के दौरान ग्राम पंचायत प्रधान नरेंद्र कुमार ने विधायक के समक्ष स्थानीय पेयजल और बिजली विभाग की समस्याओं को उठाया ।
इस दौरान विधायक संजय अवस्थी ने अपने सम्बोधन में स्थानीय जनता का विकास कार्यों के लिए जागरूक होने को आवश्यक करार दिया । उन्होंने कहा कि उन्हें खुशी है कि पलाेग पंचायत की जनता जागरूक है और विकास कार्यों को करवाने के लिए निरंतर उनके संपर्क में है ।
विधायक ने समस्याओं को सुनते हुए पेयजल स्कीम मांझू को विधायक प्राथमिकता में पूरा किए जाने का आशवासन दिया तो वहीं पंचायत भवन के डंगे के निर्माण के लिए 50 हजार रुपए और पेयजल स्कीम में मोटर की व्यवस्था करने का भी आश्वासन दिया । इसके साथ ही अवस्थी ने
महिला मण्डल नेर, ब्यूली और मांझू प्रत्येक को 50-50 हजार विधायक निधि द्वारा जबकि महिला मण्डल कावली के लिए और सुभाष युवा मंडल कुफरी के लिए 11-11 हजार की धन राशि विधायक ऐच्छिक निधि से देने की घोषणा की ।
इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सतीश कश्यप, शंकर लाल शर्मा, युवा कांग्रेस अर्की कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत वर्मा, रोशन वर्मा, धर्मपाल, अनुज गुप्ता, नरेंद्र कुमार, तिलक राज, देवेंद्र शर्मा, प्रेम शर्मा, सुनीता, कांता, तारा चंद, मस्त राम,राम चंद, ओम प्रकाश, जीत राम, राम सिंह आदि मोजूद रहे ।
स्थानीय जनता का विकास कार्यों के लिए जागरूक होना आवश्यक : अवस्थी

More Stories
मुख्यमंत्री ने कंडाघाट में रखी दिव्यांग शिक्षा उत्कृष्टता केंद्र की आधारशिला, 200 करोड़ रुपये की लागत से होगा निर्माण
नालागढ़ धमाका कांग्रेस सरकार की विफल कानून-व्यवस्था का परिणाम, एनआईए जांच ने बढ़ाई चिंता : डॉ. सहजल
कटवाल ने स्वदेशी उत्पादों को लेकर किये गए प्रधानमंत्री के आह्वान के तहत स्वदेशी उत्पादों को अपनाने की शपथ दिलाई