सुक्खू ने सचिवालय में शुभमुहूर्त में सँभाला कार्यभार, जताए इरादे बोले भ्रष्टाचार से निपटने के लिए ट्रांसपरेंसी एक्ट व जीरो टॉलरेंस एक्ट होगा लागू

शिमला
गार्ड ऑफ ऑनर के बाद मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज प्रदेश सचिवालय में शुभमुहूर्त में अपना कार्यभार संभाला । इस दौरान डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री और अन्य विधायक गण भी उनके साथ रहे ।
पहले दिन ही मुख्यमंत्री सुक्खू ने अपने इरादे जता दिए हैं। पत्रकारों से बातसीच के दौरान सुक्खू ने कहा कि सभी वर्गों के दृष्टिकोण पर आपसी चर्चा कर हाईकमान के दिशा-निर्देशों के बाद मंत्रिमंडल का गठन कर दिया जाएगा । उन्होंने कहा कि मंत्रिमंडल में युवा के साथ सभी वर्ग के लोग शामिल होंगे और सभी का समावेश करके मंत्रिमंडल का गठन किया जाएगा । सुक्खू ने कहा कि हम सत्ता नहीं व्यवस्था परिवर्तन के लिए आए हैं ।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्ण कैबिनेट विस्तार के बाद गारंटी योजनाओं को लागू कर दिया जाएगा । उन्होंने अपने इरादे जताते हुए कहा कि वे भ्रष्टाचार से निपटने के लिए ट्रांसपेरेंसी एक्ट और जीरो टॉलरेंस एक्ट लाएंगे और जल्द ही इसका ब्लू प्रिंट सबके सामने होगा । उन्होंने कहा कि सभी कांग्रेस नेताओं और संगठन के बीच बेहतर तालमेल है।