शिमला
सीपीएस सूचना एवं जन संपर्क विभाग संजय अवस्थी ने सोमवार को हिमाचल प्रदेश सचिवालय में अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया है। इस मौके पर विधानसभा अर्की, प्रदेश सचिवालय के कर्मचारियों और विभिन्न क्षेत्रों से सचिवालय पहुंचे उनके शुभचिंतकों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया और उन्हें कार्यभार संभालने पर शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर सीपीएस संजय अवस्थी ने अपने मन की बात कहते हुए विभाग के सुदृढ़ीकरण करने की बात कही साथ ही प्रदेश सरकार की नीतियों को प्रभावशाली तरीके से जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
संजय अवस्थी ने मूख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ अपनी दायित्वों का निर्वहन करने का हरसंभव प्रयास करेंगे।

More Stories
बीपीएल सूची के नाम काटना, गरीबों को योजनाओं से बाहर करने का संगठित षड्यंत्र : राकेश जमवाल
मंडी से ऊना तक चलेगा जनजागरण अभियान, वरिष्ठ नेता करेंगे प्रेस वार्ताओं को संबोधित : भाजपा
मुख्यमंत्री ने राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला की मृतक छात्रा के परिजनों को ढांढस बंधाया, दोषियों के खिलाफ की जाएगी कड़ी कार्रवाई का दिया आश्वासन