मंडी
खालिस्तान समर्थकों की धमकियों के बीच मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मंडी के सेरी मंच से शान से तिरंगा लहराया। 75वें राज्यस्तरीय स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने प्रदेश के ढाई लाख सरकारी कर्मचारियों और सवा लाख पेंशनरों को महंगाई भत्ते (डीए) की 6 प्रतिशत किस्त जारी करने का एलान कर बड़ा तोहफा दिया है।
कोविड काल में किस्तें फ्रीज करने की वजह से महंगाई भत्ता एक जनवरी 2020 से 1 जुलाई 2021 तक लंबित है। उन्होंने कहा कि हिमाचल के वीरों का बलिदान भुलाया नहीं जा सकता।मुख्यमंत्री ने कहा कि कोविड काल में भी प्रदेश का विकास नहीं रुका और वैक्सीनेशन में भी हिमाचल देश में पहले नंबर पर है। इसके लिए सभी कोविड वारियर बधाई के पात्र हैं।

More Stories
बीपीएल सूची के नाम काटना, गरीबों को योजनाओं से बाहर करने का संगठित षड्यंत्र : राकेश जमवाल
मंडी से ऊना तक चलेगा जनजागरण अभियान, वरिष्ठ नेता करेंगे प्रेस वार्ताओं को संबोधित : भाजपा
मुख्यमंत्री ने राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला की मृतक छात्रा के परिजनों को ढांढस बंधाया, दोषियों के खिलाफ की जाएगी कड़ी कार्रवाई का दिया आश्वासन