सातवें दिन पेड़ से सुरक्षित उतारी बिल्ली, आखिर बची जान,स्थानीयवासियों ने बांस के सहारे उतारा

शिमला
राजधानी शिमला के साथ लगते डाउन डेल क्षेत्र में जनता के आकर्षण और आश्चर्य का कारण बनी हुई बिल्ली को आखिर में सातवें दिन स्थानीयवासीयों द्वारा एक लंबे बांस की सहायता से पेड़ से सुरक्षित नीचे उतार लिया गया । जनता का मानना है कि किसी बिल्ली को इतने समय तक दिन रात किसी पेड़ पर देखना आश्चर्यचकित कर देने वाला रहा।