शिमला
सूचना एवं जनसंपर्क विभाग हिमाचल प्रदेश के कलाकारों ने शहर के 26 क्षेत्रों में सरकार की उपलब्धियों और योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के साथ साथ समाज में बढ़ती जा रही नशे की प्रवृति के प्रति जनता को जागरूक किए जाने के उद्देश्य के साथ वीरवार को नगर निगम के टूटीकंडी और नाभा वार्ड में जागरूकता अभियान चलाया ।
इस दौरान स्वर साधना कला मंच शिमला के कलाकारों ने नशा निवारण का संदेश दिया । इस दौरान मंच सदस्य सुधीर शर्मा ने कहा कि, “हमारा घर अच्छा होगा तो हमारा समाज अच्छा होगा और हमारा समाज अच्छा होगा तो हमारा प्रदेश भी अच्छा रहेगा ।”
इस दौरान सूचना एवं जनसंपर्क विभाग सदस्यों रौशनी, प्रेमलता,लता ठाकुर,अजय,विनोद,नरेश कुमार और प्रेमलता ने लोक गीतों के माध्यम से जनमानस को नशा निवारण पर जागरूकता भरे टिप्स दिए।

More Stories
बीपीएल सूची के नाम काटना, गरीबों को योजनाओं से बाहर करने का संगठित षड्यंत्र : राकेश जमवाल
मंडी से ऊना तक चलेगा जनजागरण अभियान, वरिष्ठ नेता करेंगे प्रेस वार्ताओं को संबोधित : भाजपा
पंजाबी गायक गैरी संधू ने मुख्यमंत्री से की भेंट