उत्तर भारत में भूकंप, शिमला सहित कई जिलों में भूकंप के झटके किए गए महसूस

शिमला

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला समेत प्रदेश के कई जिलों में रात 10:19 से 10:21 बजे पूरे उत्तर भारत में भूकंप के तीन झटके महसूस किए गए हैं। जिसकी तीव्रता 6.6 तक नापी गई है।

जानकारी के मुताबिक मंगलवार रात जब लोग सोने की तैयारी कर रहे थे तो राजधानी शिमला में भी भूकंप के तीन झटकों को महसूस किया गया । प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक भूकंप के चलते किसी प्रकार के नुकसान की सूचना नहीं है ।