शिमला
कांग्रेस ने लगाया था- ‘आ रही है कांग्रेस’ का होर्डिंग बीजेपी ने बगल में लिख दिया ‘जयराम जी के शपथ ग्रहण में।’
चुनावी दौर में मुख्य राजनीतिक दलों में प्रचार के युद्ध में इन नए पैंतरों की आम जनमानस में खूब चर्चाएं हो रही हैं ।
भारतीय जनता पार्टी ने तो चुनावी युद्ध के इन पैंतरों में दिमागी तीर छोड़ कर मतदान से पहले इस जवाबी होर्डिंग में कांग्रेस के “आ रही है कांग्रेस के” जवाब में “जयराम जी के शपथ ग्रहण में” वाक्य के साथ बाकायदा एरो वाला दिशा निर्देशक लगाकर प्रतिद्वंदी को छलनी कर मानों “चुनावी रण” ही जीत लिया हो।
जैसे-जैसे चुनाव का दिन नजदीक आता जा रहा है वैसे-वैसे राजनीतिक सरगर्मियां भी अपने चरम की ओर बढ़ती दिखाई दे रही हैं ।
राजनीतिक दल इस चुनावी रण में विजयश्री हासिल करने के लिए कोई भी मौका हाथ से नहीँ जाने देना चाहते ।
बहरहाल अब ये तो 12 नवम्बर को होने वाले मतदान के बाद जनता की नब्ज़ से निकलने वाली आवाज और आगामी 8 दिसम्बर को आने वाले नतीजे ही इस चुनावी युद्ध के परिणाम और अंजाम को बयां कर पाएंगे ।

More Stories
बीपीएल सूची के नाम काटना, गरीबों को योजनाओं से बाहर करने का संगठित षड्यंत्र : राकेश जमवाल
मंडी से ऊना तक चलेगा जनजागरण अभियान, वरिष्ठ नेता करेंगे प्रेस वार्ताओं को संबोधित : भाजपा
पंजाबी गायक गैरी संधू ने मुख्यमंत्री से की भेंट