शिमला बीएसएनएल दफ्तर में बिल जमा करवाने पहुंचे व्यक्ति से 75 हजार रुपये से भरा बैग छीनकर भागा बंदर, कुछ नोट फाड़कर फेंके, 70 हजार ही मिले

शिमला

राजधानी शिमला में वीरवार को उस समय मुश्मकील आन पड़ी जब बीएसएनएल दफ्तर में बिल जमा करवाने पहुंचे एक व्यक्ति के हाथों से शिमला का बिगड़ैल बंदर 75 हजार रुपये से भरा बैग छीनकर भाग लिया और बी एस एन एल के टावर लगे छत पर जा चढ़ा। इस दौरान बंदर, ने बैग में से 5000 रुपये के कुछ नोट फाड़कर इधर उधर फैंक डाले । इस दौरान मौके पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शी  इस घटना को देखकर हैरान रह गए । किसी तरह लोगों की मदद से बाकी उत्तपाती बंदर से बैग छुड़ाया जा सका । बैग से करीब 70 हजार की राशि ही दुरुस्त मिल सकी । घटना शहर में चर्चा का विषय बनी हुई है ।