शिमला
शिमला पुलिस की अपील
31 मई 2022 के वीआईपी कार्यक्रम को देखते हुए, समारोह में भाग लेने वाले लोगों से अनुरोध है कि वे कार्यक्रम स्थल पर समय से पहुंचे (08 बजे सुबह)और अंतिम समय में होने वाली भीड़ से बचें। यातायात और पार्किंग के संबंध में यातायात पुलिस द्वारा दिए गए निर्देशों की पालना करें । कृपया अपने वाहनों को सड़क के किनारे पार्क न करें। शहर के अंदर यू-टर्न पूरी तरह प्रतिबंधित है। कृपया संलग्न यातायात योजना देखें। किसी भी जानकारी के लिए दूरभाष नंबर 0177-2651850 पर कॉल करें।
कार्यक्रम स्थल में प्रवेश की अनुमति स्कैंडल प्वाइंट और लक्कड़ बाजार की ओर से है । कार्यक्रम स्थल के अंदर मोबाइल के अलावा बैग व अन्य सामान ले जाने की अनुमति नहीं होगी । पीने के पानी की सुविधा कार्यक्रम स्थल पर उपलब्ध रहेगी, इसलिए पानी की बोतल साथ न रखें।
कार्यक्रम के शांतिपूर्ण आयोजन में आप सभी का सहयोग वांछित है ।

More Stories
बीपीएल सूची के नाम काटना, गरीबों को योजनाओं से बाहर करने का संगठित षड्यंत्र : राकेश जमवाल
मंडी से ऊना तक चलेगा जनजागरण अभियान, वरिष्ठ नेता करेंगे प्रेस वार्ताओं को संबोधित : भाजपा
पंजाबी गायक गैरी संधू ने मुख्यमंत्री से की भेंट