शिमला नगर निगम चुनावों में कांग्रेस की प्रचंड जीत 24 वार्ड जीते, भाजपा 9 पर सिमटी 1 पर सीपीआईएम काबिज़

शिमला

शिमला नगर निगम चुनाव परिणामों में कांग्रेस पार्टी को प्रचंड जीत हासिल हुई है। पार्टी चिन्ह पर हुए इस बार के चूनावों में नगर निगम के कुल 34 वार्डों में कांग्रेस ने 24 सीटें हासिल कर इतिहास रचा तो वहीं भाजपा मात्र 9 सीटें ही जीत पाई। इसी तरह समरहिल वार्ड पर सीपीआईएम का कब्जा रहा । निगम चुनाव में आम आदमी पार्टी खाता खोलने में नाकाम रही।

मुख्यमन्त्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने इस जीत को जनता की जीत करार दिया और इस प्रचंड विजय के लिए शिमला की जनता का आभार जताया ।