शिमला के 103 के समीप चलती कार में लगी आग, 5 में से 2 सवार घायल

शिमला

राजधानी शिमला में शनिवार तड़के पुराने बस स्टैंड की ओर जा रही एक UP 81 CM-6052 कार 103 टन्नल के समीप पहुंचने पर अचानक आग की लपटों में तब्दील हो गई। घटना में कार में सवार 5 में से 2 लोगों को चोटें आई हैं । हालांकि स्थानीय लोगों द्वारा घटना की सूचना देने के बाद दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं लग पाया है । घायलों को उपचार के लिए आइजीएमसी ले जाया गया है ।