शिक्षा के बाद अब आप ने दी स्वास्थ्य की गारंटी, सेना और पुलिस को शहीद सम्मान का भी किया एलान

शिमला/उन्ना
दिल्ली के शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने वीरवार को हिमाचल के जिला उन्ना में हिमाचल वासियों को आम आदमी पार्टी की तरफ से शिक्षा के बाद अब “स्वास्थ्य की गारंटी” देने की घोषणा की ।
यही नहीं अस्पतालों में अच्छे इलाज के साथ आम आदमी पार्टी ने हिमाचल में सेना और पुलिस के जवान के ड्यूटी पर शहीद होने की स्थिति में उनके परिजनों को एक करोड़ की “शहीद सम्मान” राशि दने का भी एलान किया ।
भगवंत मान ने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार हिमाचल में इस व्यवस्था को लागू करेगी ।
इस दौरान मनीष सिसोदिया ने कहा कि दिल्ली की तरह हिमाचल के हर नागरिक के लिए निशुल्क व अच्छा इलाज दिए जाने के इंतज़ामात किए जाएंगे। दिल्ली की तरह सभी दवाएं, टेस्ट और ऑपरेशन मुफ्त होंगे। हर गांव व हर वार्ड में मोहल्ला क्लिनिक खोला जाएगा। सभी एक्सीडेंट मरीजों को मुफ्त इलाज की सुविधा दी जाएगी। उन्होंने भाजपा और कांग्रेस पर हिमाचल में निजी अस्पतालों को स्वास्थ्य क्षेत्र में मार्केट बनाकर देने के आरोप लगाए । इस दौरान दोनों नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी कई जुबानी हमले किए।