शिक्षक को भारी पड़ा “जोइया मामा” का नारा लगाना, हुआ तबादला

शिमला
तीन मार्च को विधानसभा घेराव के दौरान पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर सरकार के खिलाफ जोइया मामा का नारा लगाने वाले सरकारी शिक्षक को सिरमौर से शिमला स्थानांतरित कर दिया गया है। प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय ने प्रशासनिक कारणों का हवाला देते हुए टीजीटी आर्ट्स ओमप्रकाश का सिरमौर के हालान स्कूल से जिला शिमला सरोग स्कूल में तबादला आदेश जारी किए हैं । इसके अलावा सिरमौर के हलान स्कूल में कार्यरत धर्म सिंह का भी शिमला ढली स्कूल के तहत पीरन के लिए तबादला हुआ है। इसके साथ ही संयुक्त कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष वीरेंद्र चौहान सहित 6 अन्य पदाधिकारियों को भी स्थानांतरित किया गया है।
वीरेंद्र चौहान ने सरकार के इस कदम को घिनोनि और कर्मचारी विरोधी कार्रवाई करार दिया है । उन्होंने कहा कि इस तरह की कारवाई से मामले नहीं दबेंगे बल्कि कर्मचारियों में और अधिक आक्रोश जन्म लेगा ।