शिकार की तलाश में यू.एस.क्लब पहुंचा तेंदुआ, वन विभाग ने किया रेस्क्यू

शिमला
नए साल के पहले दिन राजधानी के यू एस क्लब क्षेत्र में शिकार की तलाश में पहुंचे तेंदुए की मौजूदगी से क्षेत्र में दहशत का माहौल पैदा हो गया । हालांकि वहां एक साथ कुत्तों की टोलियों ने तेंदुए को पीछे हट कर पेड़ पर चढ़कर जान बचाने के लिए मजबूर कर दिया । सुबह सुबह 7 बजे कुत्तों की लगातार भोंकने की आवाजों से क्षेत्रवासियों के कान खड़ें हुए टैब कहीं जा कर क्षेत्रवासियों ने वन विभाग को तेंदुए की मौजूदगी की सूचना दी । जिसके बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और तेंदुए का रेस्क्यू कर अपने साथ ले गई ।