विक्रमादित्य के आवेदन के बाद उदयपुर कोर्ट ने वेबसाइट पर अपलोड जानकारी की दुरुस्त

शिमला
कांग्रेस विधायक विक्रमादित्य सिंह ने कहा है कि उदयपुर कोर्ट ने उन्हें और उनके परिजनों को गैर जमानती वारंट जारी नहीं किए थे। इस मामले में अदालत की आधिकारिक वेबसाइट पर गलत सूचना अपलोड की गई थी । जिसे विधायक विक्रमादित्य सिंह के द्वारा किए गए आवेदन के बाद दुरुस्त कर दिया गया है।