वायरल ऑडियो से मेरा कोई लेना-देना नहीं, किसी ने डब की है आवाज : विस उपाध्यक्ष हंसराज

शिमला/चंबा
हमेशा चर्चाओं में रहने वाले हिमाचल प्रदेश विधानसभा उपाध्यक्ष हंसराज द्वारा एक स्कूल प्रिंसिपल से खुद के भतीजे की एडमिशन किए जाने की मांग को दरकिनार किए जाने के बाद प्रिंसिपल को धमकाने के वायरल हो रहे कतिथ ऑडियो ने खलबली मचा दी है ।
तो वहीं वायरल हो रहे इस कतिथ ऑडियो पर विधानसभा उपाध्यक्ष हंसराज का कहना है कि इससे मेरा कोई लेना-देना नहीं है। ये किसी ने अपनी आवाज डब की हुई है। ये ऑडियो मेरी है ही नहीं। सोशल मीडिया में आग की तरह वायरल हो रहे इस ऑडियो को लेकर तरह-तरह के कमेंट आ रहे हैं।
इस वायरल ऑडियो में एक स्कूल प्रधानाचार्य को राजस्थान और अफगानिस्तान के काबुल और कंधार भेजने के साथ साथ ही उन्हें विधानसभा में तलब करने की बात भी की जा रही है। हालांकि, विधायक हंसराज ने साफ किया है कि कांग्रेस के पास कोई मुद्दा नहीं है। ऐसे में वे ये अनाप-शनाप चीजें निकाल रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऑडियो से उनका कोई लेना-देना नहीं है। ये आवाज किसी ने डब की है।