लोकसभा चुनावों में जीत के लिए मुंगेरीलाल के हसीन सपने देख रही भाजपा: प्रतिभा

शिमला
लोकसभा चुनावों में कांग्रेस भाजपा को चारों खाने चित करेगी इसलिए लोकसभा चुनावों में जीत के लिए मुंगेरीलाल के हसीन सपने न देखे भाजपा। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने यह तंज कसते हुए कहा कि भाजपा अब प्रदेश के लोगों को गुमराह नहीं कर सकती।
प्रतिभा ने कहा कि भाजपा अपनी करारी हार के बाद गहरे सदमे में है और इस सदमे से भाजपा उबर नहीं पा रही। उन्होंने कहा कि भाजपा ने चुनाव से पूर्व आनन फानन में बगैर बजट के घोषणाएं कर सैंकड़ो कार्यालय खोले थे वोट बटोरने का भाजपा का यह प्रयास असफल रहा। प्रतिभा ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने प्रदेश हित में इन घोषणाओं पर रोक लगाई है और जब जहां आवश्यकता होगी, कार्यालय स्थापित किए जाएंगे।