लाहौल स्पीति पुलिस की पर्यटकों और स्थानीय लोगों को हिदायत, 25-26 दिसंबर को अनावश्यक यात्रा से बचें

लाहौल स्पीति
लाहौल स्पीति में 25 व 26 दिसंबर को मौसम खराब रहने और बर्फबारी की उच्च संभावना है। स्थानीय लोगों और पर्यटकों को हिदायत दी जाती है कि वे खराब मौसम के बीच अनावश्यक यात्रा से बचें और केवल आपातकालीन स्थिति में ही यात्रा करें । सभी होटल और होम स्टे मालिकों से अनुरोध है कि वे इस संदेश को अपने मेहमानों तक पहुंचाएं और उन्हें सलाह दें कि वे इस अवधि के दौरान अत्यधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों की यात्रा न करें और सुरक्षित स्थान पर रहें।
अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें:
जिला आपदा नियंत्रण कक्ष:
9459461355 ,
कंट्रोल रूम:
8988092298