हिमाचल
अंतरराष्ट्रीय भारोतोलन में हिमाचल से अर्जुन अवार्ड प्राप्त करने वाले विकास ठाकुर पहले अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी बन गए हैं। राष्ट्रमंडल खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर पदकों की हैट्रिक लगाने पर विकास ठाकुर को यह अवार्ड मिला है।
नई दिल्ली में 30 नवंबर को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें इस पुरस्कार से सम्मानित किया। भारोत्तोलन में हिमाचल से अर्जुन अवार्ड हासिल करने वाले विकास ठाकुर पहले अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी बन गए हैं। कॉमनवेल्थ गेम्स में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर पदकों की हैट्रिक लगाने का इनाम विकास को मिला है।
आठ साल बाद अवार्ड लेने वाले वेटलिफ्टर बने
अर्जुन अवार्ड हासिल करने वालों में विकास ठाकुर देश के एकमात्र वेटलिफ्टर हैं। करीब आठ साल के बाद वेटलिफ्टिंग में किसी खिलाड़ी को अर्जुन अवार्ड मिल रहा है। इससे पूर्व वर्ष 2014 में तमिलनाडु के वेटलिफ्टर सतीश कुमार को अर्जुन अवार्ड मिला था। वेटलिफ्टर विकास ठाकुर ने अगस्त माह में बर्मिंघम में आयोजित राष्ट्रमंडल खेलों में भारत को रजत पदक दिलाया। इससे पहले 2018 में गोल्ड कोस्ट राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य पदक जीता। 2014 के ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेलों में भारत को रजत पदक दिला चुके हैं।
लुधियाना स्थित विकास के मौजूदा निवास स्थान से लेकर दिल्ली और हिमाचल के हमीरपुर स्थित उनके पैतृक गांव पटनोण तक जश्न का माहौल शुरू हो गया है। वहीं लोग विकास व उनके परिवार को बधाई एवं शुभकामनाएं दे रहे हैं। परिवार के सदस्यों का कहना है विकास आगे भी इसी तरह गांव, जिला, देश व प्रदेश का नाम रोशन करते रहेंगे।
राष्ट्रमंडल खेलों में देश के लिए जीते हैं तीन मेडल
विकास ठाकुर ने राष्ट्रमंडल खेलों में 2014 में रजत, 2018 में कांस्य और 2022 में फिर से देश के लिए रजत पदक जीता है। विकास मौजूदा समय में लुधियाना में रहते हैं। लेकिन उनका पैतृक गांव हमीरपुर जिला के टौणी देवी में स्थित है। विकास ठाकुर भारतीय वायु सेना में सेवारत हैं। वायुसेना में नौकरी के साथ वह देश के लिए खेलते भी हैं।
More Stories
युवाओं को डिजिटल मोबाइल गेम्स छोड़कर खेल मैदानों में उतरने की आवश्यकता : कपिल गांधी
खो-खो में भारतीय महिला और पुरुष टीम बनी वर्ल्ड चैम्पियन
वॉलीबॉल सिलेक्शन की एक बार फिर सिलेक्शन क्यों : कश्यप